Saturday, March 19, 2011

होली: सररारारारारा



होली: सररारारारारा

महामूर्खाधिराज...मूर्ख शिरोमणी ...राजेश नचिकेताजी महाराज (साथ वाली छवि उन्ही की है)....द्वारा होली स्पेशल ......आनंद लीजिये.....
चेतावनी: दिमाग का किंचित इस्तेमाल भी घातक हो सकता है..ही ही ही ही.ही ही....

पिचकारी कीचड भरी मैं ले आया गोरी.
संसद-संसद खेल ले आजा अब तो बाँकी छोरी.

माया नीला रंग हैं, मनमोहन हैं ग्रीन.
राजा का रंग स्याह है, लालू एभरग्रीन.

मन मैला अपना करूं फिर खेलूँ मैं फाग.
जुड़े नाम जो स्कैम से समझूं अपना भाग.

सच बोलूंगा मैं नहीं, झूठ का दूंगा साथ.
मार झपट्टा छीन लूं जो लग जाए हाथ.

कागज़ काला कर दिया लेकिन बनी ना बात.
मुंह पर स्याही पोत दूं , नंगी कर दूं गात.

देख भांग ना दाल दे कहीं रंग में भंग
डूबो रंग के रंग में छोड़ भंग का संग.

रंग सभी के अंग मलो, रहे ना कोई कोरा.
होली के हुडदंग में बोलो सा-रा-रा-रा....

अच्छे बुरे सब लोगों को होली की शुभकामना.....

19 comments:

  1. वाह ...क्या फोटो है....लाजवाब....

    ReplyDelete
  2. Xcellent..bhaisaab holi ke rang mein sani huyee ye rachna bahut hi man mohak hai...!!

    ReplyDelete
  3. rajesh ji,
    apki photo bhi,apki sa-raa-raa bhi bahut achi lagi..
    aapko bhi holi anek shubhkamanaye..

    ReplyDelete
  4. संसद संसद खेल होली को बेरंगी काहे कर रहे हैं, वहाँ तो कुछ हो ही नहीं रहा है।

    ReplyDelete
  5. होली के साथ बढ़िया व्यंग्य भी आपने हमारे लाल गालों पर मला है. आभार

    ReplyDelete
  6. ज़बरदस्त रचना ....कमाल का फोटो .... बहुत बढ़िया अंदाज़ रहा आपका ....शुभकामनायें आपको भी....

    ReplyDelete
  7. very nice sir ji!!!!!!!!!!!1
    aapka photo aur kavita dono hi achcha hai
    happy holi aapko bhi

    ReplyDelete
  8. वाह जी वाह!!


    आपको एवं आपके परिवार को होली की बहुत मुबारकबाद एवं शुभकामनाएँ.

    सादर

    समीर लाल
    http://udantashtari.blogspot.com/

    ReplyDelete
  9. Bahut achchha sir...
    nice photo,
    Apko Holi ki anek shubhkamanaye...

    ReplyDelete
  10. आप को भी सपरिवार होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  11. अति सुंदर श्री मूर्खाधिपति महराजा जी, विलंबित होली की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  12. ज़बरदस्त रचना....बढ़िया अंदाज़

    ReplyDelete
  13. रंगों का त्यौहार बहुत मुबारक हो आपको और आपके परिवार को|
    कई दिनों व्यस्त होने के कारण  ब्लॉग पर नहीं आ सका
    बहुत देर से पहुँच पाया ....माफी चाहता हूँ..

    ReplyDelete
  14. बहुत बढ़िया अंदाज़ रहा आपका ..
    आप को भी सपरिवार होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।.

    ReplyDelete
  15. badiya rachna...! kabhi-kabhi aise bhaav bhi aate hain.....holi ke bahaane hi sahi...andar se nikle to....holi mubaaraq......!!!

    ReplyDelete
  16. बहुत बढ़िया अंदाज़ रहा आपका|

    ReplyDelete
  17. Vaah!..mazedar....aapka photo to ......vaah!

    ReplyDelete
  18. होली के रंगों में रंगे दोहे पढ़ कर होली के बाद भी होली सा आनन्द आ गया...बधाई स्वीकारें

    नीरज

    ReplyDelete